★★★ सावधान ★★★

[ बच्चे व डरपोक लोग दूर ही रहें ]

☟
✆
✉

ये अद्भुत फायदा पाने के लिए सर्दियों में रोजाना सिर्फ 15 मिनट धूप लें

आज ज्‍यादातर लोगों की बॉडी में विटामिन डी की कमी पाई जाती है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि कोई भी धूप में बैठना पसंद नहीं करता है। किसी को काले होने से डर लगता है तो किसी के पास धूप में बैठने का समय नहीं है। लेकिन सूरज की रोशनी से आपको विटामिन डी मिलता है और आप कई तरह की बीमारियों से बची रह सकती हैं। जी हां यह बात तो आपने भी सुनी होगी जिस घर सूरज की रोशनी नहीं आती है, उस घर में डॉक्टर आता है। सूरज की रोशनी के अभाव में घर में बैक्‍टीरिया पनपने लगते हैं जो आपको बीमार करते हैं। इसलिए धूप में बैठना बेहद जरूरी होती है। खासतौर में सर्दियों की धूप लेना तो बेहद जरूरी होता है।
मेरे भी जोड़ों में बहुत दर्द रहता है। सर्दियों में तो यह दर्द इतना बढ़ जाता है कि मैं बेहद बेचैन रहती थीं। लेकिन इस दर्द से मुझे धूप में बैठने से काफी आराम मिलता है। इसलिए मैं सर्दियों के दिनों में रोजाना आधे घंटे की धूप जरूर लेती हूं। और छुट्टी वाले दिन यानि संडे को तो मैं लगभग 2 से 3 घंटे तक धूप में जरूर बैठती हूं। इससे न केवल मुझे जोड़ों के दर्द से आराम मिलता है बल्कि एक अजीब सी एनर्जी भी महसूस होती है।

Watch Latest Video

एक्‍सपर्ट की राय
जी हां हेल्‍दी लाइफ के लिए हड्डियों को मजबूत बनाए रखना सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। सर्द मौसम में दिल्ली जैसे महानगर में प्रदूषण के कारण लोगों तक सूर्य की किरणों से मिलने वाले नेचुरल विटामिन-डी कम ही पहुंच पाता है। ऐसे में लोगों की बॉडी में विटामिन-डी की कमी होना लाजमी है। इस बारे में फोर्टिस राजन ढल हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक्स विभाग के ऑर्थोस्कॉपी एंड स्पॉर्ट्स इंजुरी के वरिष्ठ सलाहकार डॉक्‍टर विश्वदीप शर्मा ने कुछ प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला है।
15 मिनट की धूप है काफी
दिन में धूप सेंकने के उचित समय और विटामिन-डी के पर्याप्त लेवल को बनाए रखने को लेकर कई शोध किए गए हैं। आमतौर पर कहा जाता है कि बॉडी का 20 प्रतिशत हिस्सा यानि बिना ढका हाथ और पैरों से प्रतिदिन 15 मिनट धूप का सेवन करने से विटामिन-डी अच्छी मात्रा में लिया जा सकता है।

Watch Latest Video

साथ ही लोगों के मन में यह सवाल भी आता है कि दिन का कौन सा समय सूर्य की रोशनी के संपर्क में आने का सबसे उपयुक्त होता है। आम धारणा के अनुसार, सुबह का धूप और देर शाम का धूप सेवन के लिए उपयुक्त होता है, लेकिन सच्चाई यह है कि सुबह 10 से दोपहर 3 बजे के बीच के दौरान धूप लेने से आपकी बॉडी को विटामिन-डी मिलता है। हालांकि धूप लेते समय त्वचा पर सन-ब्लॉक क्रीम या लोशन नहीं लगी होनी चाहिए।
Home